धामी सरकार का दिव्यांग कर्मचारियों को तोहफा, वाहन भत्ते में की बढ़ोत्तरी
देहरादून : धामी सरकार ने दिव्यांग कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने दिव्यांग कर्मचारियों का वाहन भत्ता बढ़ा दिया है। सरकार ने ग्रेड पे के हिसाब से वाहन भत्ते को दोगुना कर दिया है। वाहन भत्ते को 600 से बढ़ाकर 1000 कर दिया गया है। ग्रेड पे 1,800 तक के कर्मियों के वाहन भत्ते में 300 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद वाहन भत्ता 600 रुपये किया गया है।
जबकि ग्रेड पे 1,900, 2,400 और 2,800 वाले कर्मियों का वाहन भत्ता 400 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। और वाहन भत्ता 800 रुपये किया गया है। 4,200 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों के वाहन भत्ते को बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। पहले ये 500 रूपये था। जारी हुई नई भत्ते की दरें शासनादेश लागू होने के बाद ही लागू होंगी।