उत्तराखंड का अगला CM कौन? 19 मार्च को हो जाएगा सस्पेंस खत्म, बुलाई गई विधानमंडल की बैठक, नाम लिफाफे में बंद

देहरादून : उत्तराखंड में भाजपा ने जीत हासिल की। अब भाजपा मे अगला सीएम कौन होगा इसको लेकर मंथन चल रहा है। विधायकों की दिल्ली दौड़ जारी है। आज बंशीधर भगत ने दिल्ली का रुख किया। इससे पहले पुष्कर सिंह धामी, प्रेमचंद अग्रवाल,मदन कौशिक ने दिल्ली का रुख किया। लेकिन बता दें कि अब ये मंथन खत्म होने वाला है। विधायकों की दिल्ली दौड़ खत्म होने जा रही है। सीएम का नाम लिफाफे में बंद कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार होली के अगले दिन यानी की 19 मार्च को ये सस्पेंस खत्म हो जाएगा। खबर है कि हाईकमान ने उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री का नाम तय कर दिया है और 19 मार्च को नाम की घोषणा कर दी जाएगी। खबर है कि 20 मार्च को शपथ ग्रहण भी करा दिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 19 मार्च को भाजपा ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को देहरादून पहुंचने के निर्देश दिए हैं। 19 मार्च को राजधानी देहरादून में विधानमंडल दल की बैठक आयोजित की गई है।

भाजपा आलाकमान की ओर से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक बनाया गया है। यह दोनों नेता 19 मार्च को देहरादून पहुंचेंगे और भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में भाग लेंगे। भाजपा के सूत्र बता रहे हैं कि नए मुख्यमंत्री को लेकर आलाकमान ने फाइनल मोहर लगा दी है और देहरादून पहुंचने पर विधानमंडल दल की बैठक में यह दोनों नेता इस बारे में विधायकों को जानकारी देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!