नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक निडर घूम रहे हैं बदमाश … आम जनमानस कैसे रह पाएगा सुरक्षित कब होगी इन पर कार्रवाई
विकास कुमार
हरिद्वार में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि आए दिन लूट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं दो दिन पहले एक ज्वेलर्स के शोरूम में डकैती के बाद बदमाशों ने हरिद्वार पुलिस को फिर चुनौती दी है। मंगल वार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली एक महिला के गले से एक बाइक सवार बदमाश चैन झपटकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी, जानकारी के अनुसार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के शंकर आश्रम के पास 26 वर्षीय महिला मॉर्निंग वॉक के लिए जा रही थी तभी एक काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर बदमाश आया और महिला के गले से चैन झपटकर फरार हो गया वहीं महिला की चेन झपट्टा देख एक व्यक्ति बाइक सवार बदमाश के पीछे दौड़ पड़ा वही बदमाश ने देखा कि मेरे पीछे एक व्यक्ति भाग कर आ रहा है तभी बदमाश ने उस व्यक्ति पर गोली चला दी गनीमत रही की गोली उस व्यक्ति को नहीं लगी और बदमाश वहां से फरार हो गया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं। आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।
















