उत्तराखंड के दो IAS को आया केंद्र से बुलावा, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
देहरादून : उत्तराखंड शासन के दो आईएएस अधिकारियों को केंद्र से बुलावा आ गया है। बता दें कि केंद्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1997 बैच के आईएएस अधिकारी रमेश कुमार सुधांशु को ज्वाइंट सेक्रेट्री के पद पर तैनाती मिली है। उन्हें चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर mygov मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं 1999 बैच के आईएएस अधिकारी अमित सिंह नेगी को एक्सपेंडिचर विभाग में इस ज्वाइंट सेक्रेट्री की जिम्मेदारी दी गई है. आपको बता दें कि बीते दिनों खबरें आई थी कि दोनों अधिकारी केंद्र में जाने के लिए इच्छुक हैं। और बीते दिन केंद्र सरकार ने इनके ट्रांसफर के और प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं अब अब किसी भी दिन उत्तराखंड से इनकी रवानगी दिल्ली के लिए हो सकती है।

















