केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में जारी किया भाजपा का घोषणापत्र, ये मुद्दे रहे खास

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने इसे दृष्टि पत्र नाम दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा पत्र जारी किया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे। जबकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से वर्चुवल कार्यक्रम में जुडे।

आखिरकार जनता का इंतज़ार खत्म करते हुए वोटिंग से चंद दिन पहले भाजपा ने अपना दृष्टिपत्र जारी कर दिया है। दृष्टि पत्र की लेटलतीफी के पीछे भारतीय जनता पार्टी ने ये तर्क दिया कि जनता के सुझाव शामिल करने को लेकर इतनी देर लगी। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि भाजपा ने आखिर घोषणा पत्र को दृष्टि पत्र नाम ही क्यों दिया?

इंतज़ार करते करते देवभूमि की जनता के बीच भाजपा ने अपना दृष्टिपत्र जारी कर ही दिया है। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा के दृष्टि पत्र को जनता को समर्पित किया। इसमें हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी का विज़न भी दृष्टि पत्र में साफ नज़र आया। इस मौके पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक समेत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, टिहरी सांसद राज्य लक्ष्मी शाह भी मौजूद रही।

70 विधानसभा सीटों पर मतपेटी रख जनता के सुझावों को शामिल करने का दावा करते हुए भाजपा ने कहा कि देवभूमि को सुरक्षित देवभूमि बनाने की दिशा पर और दशा दोनों पर पार्टी ने काम किया है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दृष्टिपत्र को उत्तराखण्ड के विज़न को तौर पर विकास का रोडमैप बताया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र के नमामि गंगे प्रोजेक्ट का भी ज़िक्र किया।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि इस दृष्टिपत्र को प्रदेश के इतिहास में पहली बार आमजन की सहभागिता से इस दृष्टिपत्र को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को 77 हज़ार से ज्यादा सुझाव मिले हैं।

भाजपा के घोषणा पत्र की मुख्य बातें
-उत्तराखंड में शसक्त भू कानून कानून बनाएगी भाजपा.
-हिम प्रहरी योजना को किया जाएगा शुरू.
-सीमांत क्षेत्र में बसने वाले लोगों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि.
-किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार सरकार आने पर देगी प्रदेश सरकार.
-6 हजार केंद्र और 6 हजार प्रदेश सरकार उत्तराखंड में देगी भाजपा सरकार.
-गरीब महिलाओं को मिलेंगे प्रदेश में साल भर में 3 सिलेंडर निःशुल्क.
-बीपीएल परिवार की महिलाओं को मिलेंगे 2 हजार रुपये प्रतिमाह.
-108 योजना को करेंगे और शसक्त.
-सचल चिकित्सा में किया जाएगा काम.
-प्रदेश के मंदिरों के जीर्णाेद्धार का किया जाएगा काम.
-45 नए पर्यटकों स्थलों को किया जाएगा विकसित.
– साहसिक और इको टूरिज्म बोर्ड का होगा गठन.
-श्रमिकों के लिए 5 लाख तक का बीमा कवर की योजना होगी शुरू.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!