उत्तराखंड : निर्दलीय विधायक का बड़ा बयान : हर चुनाव उनके लिए खेल, इस टिकट से लड़ेंगे 2022 का विधानसभा चुनाव

हल्द्वानी-2022 का विधानसभा चुनाव में अब कम समय बचा है। ऐसे में भाजपा समेत विपक्षी पार्टियां 2022 में सत्ता में आने के लिए तरह-तरह के दावे कर रही है और लोगों से मन लुभावन वादे कर रही है। आप ने 300 यूनिट बिजली देने का ऐलान किया है तो वहीं भाजपा ने कई योजनाओं का लाभ जनता को देने का वादा किया है। यूकेडी समेत कांग्रेस ने भी अपनी जीत का दावा किया है। एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। वहीं इस बीच बड़ी खबर भीमताल से है जहां निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने बड़ा एलान किया है।

बता दें कि निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने ऐलान करते हुए कहा कि वो जनता के टिकट पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगे। कहा कि वो निर्दलीय ही 2022 के चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि वो हर चुनाव को खेल की तरह लेते हैं और उनकी पार्टी जनता ही है। कहा कि मेरा विरोध करने वाले कुछ लोग एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। रात दिन अपने बीच रहने वाले विधायक को ही जनता जिताएगी। विधायक के बयान से साफ है कि वो किसी भी पार्टी में शामिल होकर नहीं बल्कि निर्दलीय ही 2022 का चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

May be an image of 4 people, people standing, grass and tree

आपको बता दें कि विधायक राम सिंह कैड़ा उन विधायकों में से हैं जिन्होंने पूर्व सीएम तीऱथ सिंह रावत को उनकी सीट से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया था।यहां तक की वो पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के लिए अपनी सीट छोड़ने तक के लिए तैयार थे। खबरें आई थी कि वो भाजपा में शामिल हो रहे हैं. इन चर्चाओं ने खूब जोर पकड़ा लेकिन फिर साफ हो गया कि वो भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं और ना होंगे। 2022 का चुनाव वो निर्दलीय ही लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!