उत्तराखंड ब्रेकिंग : पति की मौत के बाद घर में खोला सैक्स रैकेट का धंधा, तीन महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

देहरादून की सेलाकुई पुलिस और एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की संयुक्त टीम ने घर में चल रहे एक सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और मौके से तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। रैकेट की संचालिका ने पुलिस को बताया कि पति की मौत के बाद उसने पैसे कमाने के लिए घर में सैक्स रैकेट का धंधा किया जिसमे मोटा मुनाफा हो रहा था। बताया कि उसकी कॉस्मेटिक की दुकान भी है।

बता दें कि 20 अगस्त की मध्य रात्री को मुखबिर  की सूचना पर सेलाकुई पुलिस और एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुुए सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत चौहान वाली गली बांयाखाला में दबिश दी और मौके से तीन महिलाओ समेत पांच को धर दबोचा। मौके से 2 फोन और 4000 रुपये की नगदी बरामद की।मुखबिर ने सूचना दी थी कि इस काम की सरगना पायल मित्तल और इस्तियाक उर्फ राज है !

इस सूचना पर व.उ.नि आलोक गौड थाना सेलाकुई द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर एक टीम गठित कर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को अवगत कराया गया . थाना सेलाकुई एवंम एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग युनिट देहरादून की संयुक्त टीम के साथ बांयाखाला चौहान वाली गली मे स्थित पायल मित्तल के मकान पर दबिश दी गई जहां पर दो अलग अलग कमरो में तीन महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए. पूछताछ करने पर सरगना पायल मित्तल ने बताया गया कि उसके द्वारा यह मकान कुछ समय पहले लिया था. महिला के पति का लगभग 2 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है और उक्त महिला सेलाकुई में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है. अधिक पैसा कमाने के लालच में महिला द्वारा अपने मकान मैं अवैध व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था उक्त महिला के कुछ महिलाओं व पुरुषो से भी संपर्क है जो अवैध व्यापार के धंधे में संलिप्त है उक्त महिला उनसे फोन पर संपर्क कर सेलाकुई स्थित अपने घर में बुलाती है और अभियुक्त इस्तियाक उर्फ राज भी ग्राहकों से संपर्क कर उनको घर तक लाने मे महिला का साथ देता है. उक्त घिनौने अपराध मे आने वाली महिलाओ/लड़कियों को ग्राहकों से मिलने वाले पैसे का 50% दिया जाता है साथ ही बताया कि हम लोग इसी से अपना जीवन यापन करते हैं!

19 अगस्त को दिल्ली से एक लड़की प्रियंका सिंह को दिल्ली व तरन्नुम को सहारनपुर से इनके द्वारा बुलाया गया
जिस पर आरोपियों को उक्त महिलाअो के साथ रंगे हाथ पकड़ा गयाय. पकड़े गए आरोपियों से उनके द्वारा ग्राहकों को बुलाने के लिए प्रयोग किए जा रहे मोबाइल फोन एवं अवैध सामग्री बरामदगी की गई इन महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा देवभूमि की छवि को धूमिल करने के लिए गैर प्रांत से आकर अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा था जिनके धारा 3/ 4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में गिरफ्तार किया गया और आरोपियों के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर अभियोग पंजीकृत किया गया आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है*

आरोपियों का नाम पता
1. पायल मित्तल पत्नी नवीन मित्तल निवासी चौहान वाली गली बाया खाला थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 37 वर्ष सरगना
2. प्रियंका सिंह पुत्री सोहन सिंह निवासी 28/76 कस्तूरबा नगर थाना विवेक बिहार शहादरा दिल्ली उम्र 29 वर्ष
3. तरन्नुम पुत्री नसीम निवासी सिराज कालोनी निकट जमलरोड मदरसा थाना मंगे जनपद. सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष
4. इस्तियाक उर्फ राज पुत्र. निसार अहमद निवासी ग्राम ढाकी थाना सहसपुर जनपद देहरादून. उम्र 35 वर्ष

5. अक्षय वर्मा पुत्र. देवेश वर्मा निवासी खेखडा बडागांव थाना बागपत कोतवाली जनपद. बागपत उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष

पुलिस टीम
1. व.उ.नि आलोक गौड थाना सेलाकुई
2. उप निरीक्षक रतन सिंह बिष्ट
3. म.उ.नि. बबीता रावत
4. उप निरीक्षक मोहन सिंह ठाकुर AHTU
5. हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह AHTU
6. कानि0 307 मनवीर शाह AHTU
7-का0 1585 धरमेन्दर AHTU
8-महिला कांस्टेबल रैना रावत AHTU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!