उत्तराखंड ब्रेकिंग : इस विधानसभा सीट में 3 बागियों को मनाने में कामयाब हुई कांग्रेस, तीनों नामांकन लेंगे वापस

देहरादून : कांग्रेस अपने बागियों को मनाने में जुटी है क्योंकि ये बागी उनके लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। अगर बागी चुनाव लड़ेंगे तो जाहिर सी बात है उनके कांग्रेस समर्थक उनको वोट देंगे जिससे कांग्रेस प्रत्याशी के टिकट कटेगा। इसलिए कांग्रेस भाजपा की तरह बागियों को मनाने मं जुटी है और इसमे कई हद तक कामयाब भी रही है।

हम बात कर रहे हैं सहसपुर सीट की जहां टिकट से नाराज तीन नेताओं ने बगावत की और निर्दलीय होकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया जिससे कांग्रेस में हड़कंप मच गया। एक ओर कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए हरीश रावत समेत कई दिग्गज मेहनत कर रहे हैं ऐसे में ये बागी पार्टी के सामने मुश्किल खड़ी कर रहे थे। लेकिन सहसपुर सीट पर कांग्रेस तीन बागियों को मनाने में कामयाब हुई। तीनों ने नामांकन वापस लेने का ऐलान किया है।

बता दें कि सहसपुर सीट से तीन बागी अनीस, अकील और रमेश निर्दलीय ताल ठोक चुके थे और नामांकन भी कर चुके थे लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी आर्य़ेंद्र शर्मा पर हार का खतरा मंडरा रहा था क्योंकि कांग्रेस के वोट 4 हिस्सों में बंटने थे। ऐसे में कांग्रेस ने रुठों को मनाने की ठानी। अब सभी दावेदारों का कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन मिला है। तीन कांग्रेसियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए है। एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सभी ने कांग्रेस की जीत का सकंल्प लिया।

इस सीट से आर्येंद्र के साथ ही लक्ष्मी अग्रवाल, गुलजार अहमद, राकेश नेगी, विनोद चौहान, अनीस अहमद, अकील अहमद औक रमेश आजाद ही कांग्रेसी टिकट के दावेदार थे। लेकिन कांग्रेस ने आर्येंद्र को अपना प्रत्याशी घोषित किया। इससे अन्य दावेदार नाराज हो गए और उन्होंने निर्दलीय ताल ठोकी जिससे कांग्रेस में हड़कंप मच गया। तीन नेता अनीस, अकील और रमेश ने तो बतौर निर्दलीय नामांकन भी कर दिया था। कांग्रेस प्रत्याशी आर्येंद्र और संजय किशोर की ओर से सभी से बात करके पार्टी के साथ मिलकर आगे बढ़ने की अपील की गई। ये अपील काम कर गई और आज सेलाकुई में कांग्रेस चुनाव कार्यालय पर हुई एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सभी दावेदार एक मंच पर दिखे।नामांकन दाखिल करने वालों ने नामांकन वापस लेने का एलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!