उत्तराखंड ब्रेकिंग : मतदान की गोपनीयता भंग करने पर इस जिले में दो पर FIR दर्ज, यहां एक पर मुकदमा
हल्द्वानी- नैनीताल में मतदान की गोपनीयता भंग करने के आरोप में दो मतदाताओं पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. दरअसल मतदान के समय दो युवकों ने फोटो खींची और उसे सोशल मीडिया पर वायरलकर दिया जो की अपराध है। दोनों के द्वारा चुनाव की गोपनीयता भंग की गई। एक शख्ख पर हल्द्वानी में तो वहीं दूसरे शख्स पर लालकुआं विधानसभा में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पर आरपीआई एक्ट की धारा 128 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।
इसी के साथ पिथोरागढ के विधानसभा डीडीहाट के बूथ संख्या-138 में एक वोटर के खिलाफ मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा.आशीष चैहान ने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियों को पहले ही निर्देशित किया गया था कि बूथ के अन्दर कोई भी मतदाता मोबाइल नहीं ले जाएगा लेकिन यहां पर पोलिंग पार्टी की लापरवाही सामने आई है। इस पोलिंग पार्टी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं इसी के साथ सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भी ऐसा ही हुआ। सोमवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग करने पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। युवक ने ईवीएम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। जिसके बाद युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई।
















