उत्तराखंड ब्रेकिंग : पीएम मोदी ने की बागेश्वर की पूनम नौटियाल से बात, इसके लिए दी बधाई

बागेश्वर : आज उत्तराखंड के लिए खास दिन है वो इसलिए क्योंकि देश के पीएम ने आज बागेश्वर की एक हेल्थ वर्कर से बात की और पूरे स्वास्थ विभाग को बधाई दी। आपको बता दें कि इससे पहले भी इस कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी उत्तराखंड के लोगों से बात कर चुके हैं। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो से।

आपको बता दें कि पीेएम मोदी ने आज रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम के तहत बागेश्वर जिले की हेल्थ वर्कर पूनम नौटियाल से बात की। पूनम बागेश्वर पीएम मोदी से बात कर काफी खुश हैं। बता दें कि पूनम के क्वैराली सेंटर में एएनएम हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने बागेश्वर जिले में शतप्रतिशत टीकाकरण होने पर बागेश्वर के लोगों को बधाई दी। पीएम मोदी ने पूनम नौटियाल से टीकाकरण के अनुभव भी जाने। टीकाकरण के दौरान आई दिक्कतों को जाना। पूनम ने प्रधानमंत्री को बताया कि बारिश के दौरान टीकाकरण में दिक्कत हुई। जिसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि पहाड़ में घर भी बहुत दूर-दूर होते हैं। पहाड़ के 10 किमी के दायरे में जाने में पूरा दिन लग जाता है।

पीएम ने पूनम से कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि उन्होंने सराहनीय कार्य किया है। पूनम ने बताया कि उन्होंने लोगों को वैक्सीनेशन के बारे में जागरूक और टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। पीएम ने पूनम से वैक्सीनेशन के दौरान साथ में तैनात स्टाफ के बारे में भी जानकारी हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!