उत्तराखंड ब्रेकिंग : रिटायर्ड IFS अधिकारी जल्द थामेंगे इस पार्टी का हाथ, हरिद्वार सीट से लड़ेंगे चुनाव

हरिद्वार। सेवानिवृत्त आइएफएस अधिकारी सनातन सोनकर जल्द राजनीति में आ रहे हैं और वो 2022 का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। जी हां वो भी कांग्रेस पार्टी की तरफ से। आपको बता दें कि सनातन सोनकर जल्द ही कांग्रेस का हाथ थामने जा रहे हैं।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि सनातन सोनकर हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सनातन सोनकर 11 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की चुनाव संचालन समिति के प्रभारी हरीश रावत की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। ज्वालापुर विधानसभा से उनके चुनाव लड़ने की संभावनाओं को देखते हुए इस सीट पर चुनावी संघर्ष दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!