उत्तराखंड : सवालों में घिरे CM के PRO तो कर दिया था बर्खास्त, अब किया बहाल, देखिए आदेश

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पीआरओ नंदन सिंह बिष्ट को लेटर वायरल होने के बाद सस्पेंड कर दिया था। तब उनकी खूब तारीफ भी हुई थी। लेकिन, इसी मामले में अब वो घिरते भी नजर आ रहे हैं। नंदन सिंह बिष्ट का एक लेटर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने एसएसपी को पुलिस द्वारा वाहनों के चालान निरस्त किए जाने की बात कही थी इससे सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी।

लेटर वायरल होने के बाद नंदन सिंह बिष्ट को सीएम धामी ने सस्पेंड कर दिया था। उसके बाद बकायदा शासन से आदेश भी जारी हुआ था कि कोई भी सीएम के लेटर हेड का प्रयोग नहीं करेगा। अब इस मामले में एक और लेटर वायरल हो रहा है। नंदन सिंह बिष्ट को 11 दिसंबर को सस्पेंड किया गया था। लेकिन, अब जो लेटर सामने आया है, उसके अनुसार नंदन सिंह बिष्ट को 11 दिसंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पीआरओ नियुक्त किया गया है। सवाल यह है कि जब उनको सस्पेंड किया गया था, तो उसी दिन बहाल कैसे दिया गया।

सवाल यह भी उठ रहे हैं कि सरकार ने उनकी नियुक्ति को 11 दिसंबर से ही दिखाया, जबकि उनको उसी दिन सस्पेंड किया गया था। सबसे बड़ी बात यह है कि जब नंदन सिंह बिष्ट को 11 दिसंबर 2021 को नियुक्त किया गया था, तो उसी दिन आदेश क्यों जारी नहीं किए गए। उनकी नियुक्ति का आदेश 6 जनवरी 2022 को जारी किया गया है। सवाल खड़े हो रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ कि सरकार को 11 दिसंबर की नियुक्ति के लिए लगभग एक माह बाद आदेश जारी करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!