उत्तराखंड शर्मसार : बोर्डिंग स्कूल में छात्रा के साथ दुष्कर्म, स्कूल संचालक गिरफ्तार, महिला से भी पूछताछ

देहरादून : उत्तराखंड में लगातार दुष्कर्म और हत्या-आत्महत्या के मामले में बढ़ोतरी हो रही है। अब तक कई बच्चियों को हवस का शिकार बनाया जा चुका है। अब तक आरोपी रिश्तेदार या आसपास के ही निकले। अब उत्तराखंड में भी बेटियां सुरक्षित नहीं है। बता दें कि ताजा मामला देहरादून से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के आवासीय स्कूल में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप है। बता दें कि आरोप स्कूल के संचालक और वार्डन पर लगाया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी देहरादून के सहसपुर में क्षेत्र में भी छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया था साथ ही जीआरडी स्कूल में भी कुछ ऐसा ही हुआ था।

वहीं जहां ताजा मामला आया है वो स्कूल एक एनजीओ के माध्यम से संचालित किए जाने की खबर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस संदेह के आधार पर एक महिला से भी पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक एनजीओ आवासीय स्कूल का संचालन करता है। स्कूल में कुल 8 बच्चे पढ़ते हैं।आरोपी बिंजौला इस स्कूल का संचालक और वार्डन भी बताया जा रहा है। इस स्कूल में गरीब बच्चे पढ़ते हैं। बीते कई सालों से यह स्कूल संचालित हो रहा है। एसपी सिटी के अनुसार पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

एसपी सिटी के अनुसार रविवार को एक महिला थाने पहुंची और बताया कि उसकी 12 साल बेटी भी इस स्कूल में पढ़ती है। महिला ने स्कूल के संचालक जनार्दन बिंजौला पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आऱोप लगाया। मामले में तत्काल पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर जनार्दन बिंजौला के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि दूसरे बच्चों के साथ भी तो गलत काम नहीं हुआ इसकी भी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि उसके साथ यहां पर एक महिला भी रहती है। ऐसे में को उसकी भी संलिप्तता पर शक है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मामले से संबंधित अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  मेडिकल व अन्य जरूरी कार्रवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!