उत्तराखंड से दुखद खबर : मां पूर्णागिरि के दर्शन करने जा रहे युवकों को मारी वाहन ने टक्कर, दो की मौत

चंपावत के टनकपुर से बुरी खबर है। बता दें कि मां पूर्णागिरी के दर्शन करने और मेला देखने जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की मौत हो गई। यह हादसा पूर्णागिरि मार्ग पर हुआ। दोनों मृत युवक गैडाख्याली गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान कृष्ण कुमार और विक्रम सिंह के रुप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार चंपावत में शनिवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। हंसी-खुशी मेला देखने जा रहे लोगों को वाहन ने टक्कर मार दी। इस वाहन की टक्कर से दो राहगीरों की जान चली गई। वहीं वाहन में सवार छह लोग घायल है। सभी घायलों का उपचार चल रहा है। इससे वहां हड़कंप मच गया। लोगों में अफरा तफरी मच गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग बरेली निवासी थे, जोकि माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि माता के दर्शन करने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो जाएंगे। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर है। अस्पताल में सभी का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!