VIDEO : वायुसेना का MI-17 क्रैश, बिपिन रावत पत्नी संग थे सवार, 4 की मौत, कई अधिकारी थे सवार

देश से आज की सबसे बड़ी खबर है। ये खबर उत्तराखंड के लिए भी बहुत बड़ी है। आपको बता दें कि तमिलनाडू के कुन्नूर में सेना का MI-17 विमान क्रैश हो गया है। विमान क्रैश के बाद विमान में आग लग गई। बड़ी खबर ये है कि विमान में सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 अधिकारी सवार थे। इस विमान में बिपिन रावत की पत्नी भी सवार थी।

मिली जानकारी के अनुसार इस विमान में CDS बिपिन रावत समेत उनकी पत्नी भी सवार थी। विमान राख में तब्दील हो गया है। जानकारी मिली है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थोड़ी देर में बयान जारी कर सकते हैं। खबर है कि बिपिन रावत के साथ 14 लोग विमान में सवार थे। खबर ये भी है कि इस विमान में बिपिन रावत के परिवार के लोग भी मौजूद थे।थोड़ी देर में रक्षा मंत्री इस मामले पर बयान जारी करेंगे।

जानकारी मिली है कि विमान में सवार कुल 14 लोग सवार थे। जिनमे से 4 लोगों की मौत होने की खबर है और साथ दी 3 लोग घायल हैं. हालांकि ये कौन हैं इनके नामों का खुलासा नहीं हुआ है। इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि विमान राख में तब्दील हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!