VIDEO : चुनाव आयोग ने गणेश जोशी को थमाया नोटिस, ‘उरी’ फिल्म से संबंधित एक दृश्य को संपादित कर लगवाए नारे

मसूरी : वोट मांगने के लिए प्रत्याशी जी जान लगा रहे हैं और नए नए हथकंडे अपना रहे हैं। कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही है तो भाजपा बहुमत से सत्ता में आने की बात कह रही है लेकिन जनता क्या फैसला करती है ये 10 मार्च को पता चलेगा। लेकिन उसमे अभी समय़ है। इससे पहले प्रत्याशी अभी डोर टू डोर प्रचार प्रसार करने में जुटे हैं।

ऐसा ही कुछ कर रहे हैं भाजपा के मजबूत नेता और मसूरी विधानसभा सीट से एक बार फिर प्रत्याशी घोषित हुए गणेश जोशी। लेकिन वो मुश्किल में आ गए हैं। जी हां क्योंकि गणेश जोशी को निर्वाचन आयोग ने नोटिस थमाया है। वीडियो में सोशल मीडिया पर फिल्म “उरी” से संबंधित एक दृश्य को संपादित करते हुए नारे लगवाए गए हैं। सोशल मीडिया पर पहले से ही इस वीडियो को लेकर आपत्तियां उठाई जा रही है और कई लोगों द्वारा ट्रोल करते हुए कार्रवाई की मांग की जा रही थी।
चुनाव आयोग द्वारा भी सोशल मीडिया में प्रसारित इस वीडियो को बिना अनुमति के जारी करने पर कार्रवाई की गई है।

इस संबंध में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022, में मसूरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी के प्रचार प्रसार में सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो को बिना एमसीएमसी/सक्षम स्तर से अनु प्रमाणित कराए बिना सोशल मीडिया पर चलाए जाने पर रिटर्निंग अधिकारी मसूरी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!