VIDEO : भाजपा प्रत्याशी का महिला को पैसे बांटते हुए का वीडियो वायरल, ठुकराल ने की चुनाव आयोग से शिकायत

रुद्रपुर : बीजेपी नेता का एक महिला को पैसे देने का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो से सियासी पारा चढ़ गया है औऱ हड़तकंप मच गया हगै। वहीं इस वीडियो को लेकर भाजपा से पूर्व विधायक रहे निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल ने बीजेपी पर धन बल का प्रयोग करने का आरोप लगाया है और साथ ही निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन से भाजपा प्रत्याशी की शिकायत की है।

आपको बता दें कि रुद्रपुर में बीजेपी प्रत्याशी शिव अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे प्रचार के दौान पार्टी नेता सुरेश कोली एक महिला को पैसे दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने से सियासी पारा और चढ़ गया है और बीजेपी पर राजनीतिक दल हमलावर हो गए हैं।

बता दें कि बीजपी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजकुमार ठुकराल ने वीडियो को लेकर बीजेपी प्रत्याशी पर जमकर हमला किया और चुनाव जीतने के लिए धन का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग के अफसरों से इसकी शिकायत की। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ठुकराल ने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग धनबल से चुनाव प्रभावित कर रहे हैं। इसका प्रमाण वायरल हुआ वीडियो है। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफिसर से की है।

इस मामले में भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा का कहना है कि ये कोई खास चीज़ नही है ये सब चलता रहता है । साथ मे अपनी सफाई में कहा कि सफाई देते हुए कहा है कि ये वीडियो कुष्ठ आश्रम में जाते हैं तो कुछ न कुछ दान देते हैं। आज भी उनके कार्यकर्ता ने दिए हैं सिर्फ दान में रुपए दिए थे. वहीं वीडियो वायरल होने पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कोली ने सफाई देते हुए कहा है कि ये वीडियो कुष्ठ आश्रम का है। ,जब भी वे आश्रम जाते हैं तो कुछ न कुछ दान देते हैं। आज भी उन्होंने सिर्फ दान में रुपए दिए थे जिसका दुष्प्रचार किया जा रहा है. बरहाल, वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी निशाने पर आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!