देहरादून video : नहीं देखा होगा नदी का ऐसा रौद्र रुप, कई मीटर नदी में समाई मालदेवता–सहस्रधारा लिंक रोड

देहरादून : देहरादून समेत कई जिलों मं पिछले 48 घंटो से बारिश हो रही है जिससे खासा नुकसान हुआ है। पिथौरागढ़ में कई घर तबाह हो गए। तो वहीं टिहरी में फकोट के पास ऑल वेदर रोड़ पूरी की पूरी बहन गई। जिससे यातायात प्रभावित है। इतना ही नहीं देहरादून में भी कई घंटों से हो रही बारीश भारी तबाही मची। नदी नाले उफान पर हैं। बीती रात हुई बारिश के कारण मालदेवता –सहस्रधारा लिंक रोड कई मीटर तक सोंग नदी में समा गई है। मंजर काफी खौफनाक है। सोंग नदीं का रौद्र रुप देख हर कोई हैरान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सालों से ऐसा सोंग नदी का रुप नहीं देखा जो आज देखा है।

आपको बता दें कि देहरादून में मालदेवता –सहस्रधारा लिंक रोड कई मीटर तक नदी में सोंग नदी में समा गई है। यह घटना खेरी गांव में होना बताया जा रहा है। कुछ वाहन भी पानी बहा ले गया है, ऐसी जानकारी मिली है।अब तक दो वाहनों के भी बहने की सूचना मिल रही है। सूचना मिलते ही रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौके पर पहुंचे औऱ उन्होंने स्थिति का जायजा लिया है।

सॉन्ग नदी का ऐसा रुप आज तक किसी ने नदी देखा। नदी के रौद्र रुप को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारिश कितनी हो रही है। कई सड़कें उत्तराखंड में बंद हैं। कई घर और दुकाने तबाह हो गई हैं। लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है क्योंकि मौसम विभाग ने अभी भी अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!