रुड़की ब्रेकिंग VIDEO : आत्मदाह के लिए पेट्रोल-माचिस लेकर पेड़ पर चढ़े भाजपा नेता
रुड़का : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगजीवन राम में रुड़की तहसील स्थित चकबंदी विभाग के कार्यालय में आकर पेड़ पर चढ़ गए और उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी। भाजपा नेता जगजीवन ने चकबंदी कार्य में फर्जी आदेश के आधार पर दूसरों की जमीन हड़पने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज होकर ये कदम उठाया है। वो बैग में पेट्रोल और माचिस लेकर चढ़ गए।
जिलाध्यक्ष जगजीवन राम का कहना है कि जिले के चकबंदी विभाग के कर्मी, लेखपाल आदि की मिलीभगत से फर्जी आदेश कराकर किसानों की जमीन हड़पने का काम किया जा रहा है। उन पर कार्रवाई न होने पर नाराज होकर आज उन्होंने आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। इससे पहले भी वो मीडिया के माध्यम से चेतावनी जारी कर चुके थे लेकिन इश पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।
















