जम्मू कश्मीर में आंतकियों के निशाना बने बैंक मैनेजर विजय कुमार बेनीवाल की अस्थियां गंगा में विसर्जित
हरिद्वारः जम्मू कश्मीर में आंतकियों के निशाना बने बैंक मैनेजर विजय कुमार बेनीवाल की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई. मृतक के भाई और चाचा ने हरकी पैड़ी पर विधि-विधान के साथ उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की. अस्थियां विसर्जित करते वक्त उनकी आंखें भी नम हो गई.
बता दें कि 27 साल के विजय कुमार बेनीवाल राजस्थान के हनुमान गढ़ के भगवान गांव के निवासी थे. जो जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के अरेह मोहनपोरा स्थित इलाकाई देहाती बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात थे. 2 जून को आतंकियों ने बैंक में घुसकर उन्हें गोलियां मार दी थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.वहीं, उनके शव को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार के लिए लाया गया था. जिसके बाद बीती सोमवार को उनके छोटे भाई अनिल कुमार बेनीवाल, चाचा जगदीश प्रसाद बेनीवाल अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे. हरकी पैड़ी पर तीर्थ पुरोहित पंडित शशांक सिखौला ने कर्मकांड संपन्न कराया. इसके बाद विधि-विधान के साथ भाई और चाचा ने विजय कुमार की अस्थियां गंगा में विजर्सित की. इस दौरान उनकी आंखें भर आईं.
















