शहीद कर्नल के 6 साल के बेटे का VIDEO वायरल, जिंदगी अपने दम पर जी जाती है, दूसरे के कंधों पर तो जनाजे उठते हैं

“जिंदगी तो बस अपने दम पर जी जाती है, दूसरों के के कंधे पर तो जनाजे उठते हैं” मणिपुर में शहीद असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर विपुल त्रिपाठी के छह साल के बेटे अबीर का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बता दें कि अबीर भी अपने माता-पिता के साथ नक्सलियों का शिकार हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो किसी स्कूल फंक्शन का है, जिसमें अबीर ने भगत सिंह का रोल प्ले किया था। वीडियो में अबीर ने सिर पर भगत सिंह की तरह से टोपी लगा रखी है। वहीं उसके चेहरे पर भगत सिंह के जैसे ही मूंछ बनाई गई है। तिरंगे के सामने खड़े होकर अबीर पूरी शान के साथ इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग एक तरफ उसके जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उसकी इस तरह से मौत पर दुख भी जता रहे हैं।

अपने नाम के अर्थ की तरह ही चमकदार अबीर की मौत मणिपुर नागा पीपुल्स फ्रंट के हमले में हो गई थी। इस हमले के शिकार असम राइफल्स के चार सदस्य, अबीर के पिता कमांडिंग अफसर विपुल त्रिपाठी, मां अनुजा भी हो गई थीं। बाद में मणिपुर नागा पीपुल्स फ्रंट के सदस्यों ने इस हमले में शामिल लोगों को बधाई संदेश भेजा था। लेकिन उन्होंने बच्चे और उसकी मां की मौत पर दुख भी जताया था।

Video Abeer Tripathi, Son of CO Viplav Tripathi who was killed yesterday by terrorists in Manipur, goes viral.

In the viral video, Master Abeer Tripathi can be seen impersonating the freedom fighter Shahid Bhagat Singh pic.twitter.com/ddiNRqkbns

— Treeni (@_treeni) November 14, 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!