उत्तराखंड का अगला CM कौन? 20 को हो सकती है विधानमंडल की बैठक, सभी विधायकों को बुलाया गया देहरादून

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर भाजपा में मंथन चल रहा है। दून से लेकर दिल्ली तक चर्चाएं तेज है। कई नाम सियासी बाजार में तैर रहे हैं. लेकिन सबसे आगे नाम अभी तक पुष्कर सिंह धामी का चल रहा है। हर किसी के मन में यही सवाल चल रहा है कि उत्तराखंड का अगलासीएम कौन होगा? क्या बीजेपी नए चेहरे को सीएम बनाएगी या युवा चेहरे पुष्कर सिंह धामी को ही फिर से प्रदेश का मुखिया बनाएगी।

अगला सीएम कौन? इस सवाल का जवाब उत्तराखंड के लोगों को 20 मार्च को मिलने की संभावना है। जी हां जानकारी मिली है कि भाजपा के सभी विधायकों को 20 मार्च को देहरादून बुलाया गया। 20 मार्च को विधानमंडल दल की बैठक हो सकती है। इसकी पुष्टि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने की है। सभ विधायकों को 20 को देहरादून में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह मेगा इवेंट की तरह आयोजित होगा। इसमें केंद्रीय नेताओं के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया जा सकता है। पूरा इवेंट मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए तैयार होगा, जिसका प्रसारण सभी जिलों और मंडलों में भी किया जाएगा। मुताबिक, भाजपा शपथग्रहण समारोह के जरिये 2024 के लिए भी संदेश देना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!