उत्तराखंड में कौन होगा कांग्रेस का नया कप्तान, दौड़ में इनके नाम शामिल

देहरादून : कांग्रेस को उत्तराखंड समेत कई राज्यों में करारी हार मिली जिसके बाद प्रदेश अध्यक्षों से सोनिया गांधी ने इस्तीफा मांगा। बीते दिनों उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पद से इस्तीफा दिया था। वहीं अब पार्टी में अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर घमासान मचा हुआ है। बता दें कि कांग्रेस में जल्द संगठनात्मक स्तर पर चुनाव होने हैं, लेकिन पीसीसी अध्यक्ष की कुर्सी खाली है जो ज्यादा दिनों तक खाली रहना सही नहीं है। कांग्रेस संगठन की जिम्मेदारी कौन तय करेगा। इसलिए जल्द से जल्द प्रदेश अध्यक्ष चुनना जरुरी है।

उत्तराखंड कांग्रेस में अध्यक्ष पद से लेकर नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए दावेदारी शुरु हो गई है। अब तक कांग्रेस को 5 अध्यक्ष मिले अब छठा अध्यक्ष कौन होगा,इसको लेकर कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। क्या हाईकमान गणेश गोदियाल को ही फिर से इसकी जिम्मेदारी देगा? बता दें कि कहा जा रहा है कि अभी नेता प्रतिपक्ष का दायित्व गढ़वाल से प्रीतम सिंह के पास है। अगर पार्टी उन्हें आगे भी इसी पद पर बनाए रखती है तो अध्यक्ष पद कुमाऊं के किसी नेता को मिल सकती है। जिसमे सबसे पहले नाम खटीमा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराकर जीते भुवन कापड़ी का नाम आ रहा है। पार्टी कापड़ी पर दांव खेल सकती है।

आपको बता दें कि भुवन यूथ कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी का युवा चेहरा हैं। तीसरी बार विधायक बने मनोज तिवाड़ी का नाम भी चर्चाओं में है। मनोज वर्ष 2007, 2012 और अब 2022 में अल्मोड़ा सीट से विधायक चुने गए हैं। करीब 12 साल एआईसीसी में सचिव पद पर रहे प्रकाश जोशी को भी प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है। संगठन का लंबा अनुभव रखने वाले मथुरादत्त जोशी और राजेंद्र भंडारी का नाम भी चर्चाओं में है। 

वहीं बता दें कि इस दौड़ में पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, हीरा सिंह बिष्ट, मंत्री प्रसाद नैथानी, नव प्रभात, दिनेश अग्रवाल का नाम भी सामने आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!