मालदेवता में 2 नशा तस्कर हुए गिरफ्तार, 328 ग्राम चरस भी हुआ बरामद

देहरादून : मालदेवता में पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों से 328 ग्राम चरस भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि तस्कर खुद भी नशे के आदि हैं। चौकी इंचार्ज राजीव धारी वाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह गिरफ्तार की है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियो की पहचान साहिल और अशोकनाथ के रूप में हुई है। दोनों आरोपी रायपुर की सपेरा बस्ती के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि ये दोनों आरोपी आस-पास के इलाकों से सस्ते दामों पर चरस खरीद कर लाते थे और यहां महंगे दामों पर बेच देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *