उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा : खाई में गिरी बस, 23 के शव बरामद, सीएम और अमित शाह ने जताया शोक
उत्तराखंड की आज से सबसे बुरी खबर उत्तरकाशी से सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें 28 से 32 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक 23 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं खबर है कि बस में 28 से 32 यात्री सवार थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी संगीत अमित शाह ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. साथ ही सीएम धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं और वह हादसे की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बस(यूके-04 1541) हरिद्वार से चली थी। ड्राइवर और कंडक्टर की सीट को छोड़कर बस में 28 यात्री बैठ सकते थे। सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया की 23 शव निकाले जा चुके हैं। जिनकी शिनाख्त की जा रही है।
वहीं खबर है कि 2 लोगों को रेस्क्यू किया गया है जिनको डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाय गया है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। वही जो मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ के साथ लोग हादसे वाली जगह पहुंचे तो शवों को देख सहम उठे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पकार मच गई। जिसने भी नजारा देखा वह सहम उठे। जगह जगह शव और खून बिखरा पड़ा मिला। वहीं इस हादसे पर अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है।