मशहूर बॉलीवुड सिंगर हुए हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती हुए जुबिन नौटियाल

मशहूर बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल हादसे का शिकार हो गए हैं। जुबिन सीढ़ीयों से फिसलकर गिर गए। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आयी हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुबिन की कोहनी की हड्डी टूट गई है। साथ ही उनकी पसली भी क्रेक हुई है और सिर पर भी गंभीर चोटें आयी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जुबिन अभी मुंबई में है और वहीं अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें डॉक्टरों ने आपरेशन की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *