दुल्हन बनीं हसिंका मोटवानी, शादी के जोड़े में लगी बला की खूबसूरत

मनोरंजन : अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड और साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस हसिंका मोटवानी दुल्हन बन गई है। शादी के जोड़े में हसिंका बला की खूबसूरत लग रही हैं। हर कोई उनकी तस्वीरों से नजर नहीं हटा पा रहा है। हसिंका मोटवानी ने 4 दिसंबर को बिजनेस मैन सोहेल कथुरिया से शादी कर ली है।

हंसिका और सोहेल की शादी जयपुर के 450 साल पुराने मुंडेता फेर्ट एंड पैलेस में हुई। हंसिका ने बॉयफ्रेंड के साथ राजशाही अंदाज में शादी रचाई। अपनी शादी के लाल जोड़े में हंसिका बेहद ही सुंदर लग रही थी। जबकि सोहेल कथुरिया ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों की जोड़ी खूब जच रही थी। हंसिका की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को देखने के बाद आप भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *