बारातियों से भरी कार हुई हादसे का शिकार, 4 की हुई मौत
अल्मोड़ा : उत्तराखंड में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज सुबह अल्मोड़ा जिले के भैंसियाछाना ब्लॉक में बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी कार खाई में जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बारात शुक्रवार को बागेश्वर से पिथौरागढ़ गयी थी।
शनिवार को वापसी के दौरान बारात की कार नौगांव बखरिया के बीच अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी राहगीरों ने स्थानीय लोगों को दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव अभियान चलाया गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 पुरूष और 2 महिलाएं शामिल हैं। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।