हरिद्वार ब्रेकिंग : 11वीं कक्षा के छात्र का शव मिलने से सनसनी, 2 दिन से था लापता, परिजनों का हंगामा

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गाँव लाहबोली से 2 दिन से लापता 11 वी कक्षा के छात्र का शव मिलने से सनसनी फैल गई।बता दें कि दो दिन से लापता छात्र का शव जंगल से बरामद हुआ है जो की दो दिन से घर से लापता था। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची औऱ मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं एस पी देहात परमेन्द्र सिंह डोभाल भी मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि छात्र दो दिनों पहले घर से स्कूल के लिये गया था लेकिन तब से वापस घर नही लौटा था। इस सम्बंध में मृतक छात्र के परिजनों ने मंगलौर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर भी दी थी. लेकिन आज जब जंगल से छात्र का शव मिला तो पूरे गाँव मे सनसनी फैल गई. परिजनों समेत लोगों ने गांव में जनकर हंगामा किया और देवबंद मंगलौर रोड़ को जाम कर दिया।

परिजनों समेत गांव वालों ने हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने और सलाखों के पीछे भेजने की मांग की। वहीं इसके बाद में भारी पुलिस बल गाँव मे पहुंचा और मामले को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल मामले में पुलिस जाँच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!