2 अक्टूबर को मसूरी के इस गांव के लोगों से बात करेंगे PM मोदी, लोग बोले-ये हमारा सौभाग्य

गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के ग्रामीणों से जल जीवन मिशन पर वार्ता करेंगे.वहीं बात करें उत्तराखंड की तो उत्तराखंड के मसूरी के निकटवर्ती गांव क्यारकुली गांव के लोगों से सीएम संवाद करेंगे। इसको लेकर लोगों में उत्साह है और लोग इसे अपना सौभाग्य मान रहे हैं। वहीं गांव में संवाद की तैयारियां भी जोरों शोरों पर है। खुद पीएमओ के अधिकारी गांव में कार्यक्रम स्थल की जानकारी लेने आए हैं. वहीं, पीएम मोदी से वार्ता को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.

आगामी 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर नल हर घर जल’ कार्यक्रम की हकीकत जानने और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए वर्चुअल मीटिंग करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी की इस महत्वपूर्ण वर्चुअल कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड से क्यारकुली गांव को चुना गया है. जिसे लेकर तैयारियों जोरों पर है

वहीं, प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी, नमामि गंगे के अधिकारी, जल संस्थान के अधिकारियों समेत प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी मौके पर जाकर व्यवस्थाओं को बनाने में जुटे हैं. इसके लिए गांव के पंचायती चौक पर वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया है. क्यारकुली के प्रधान पति राकेश रावत ने बताया कि यह बड़े ही गौरव की बात है कि उनके गांव क्यारकुली को प्रधानमंत्री से वर्चुअल मीटिंग के लिए चयनित किया गया है. जिसमें प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन, स्वच्छता और टीकाकरण पर ग्रामीणों से वार्ता करेंगे. यह उत्तराखंड के लिए भी गौरव की बात है. इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!