उत्तराखंड : सत्र शुरु होने से पहले धरने पर बैठे कांग्रेस के दो विधायक, खुद मनाने पहुंचे सीएम, ले गए सदन में

देहरादून : आज मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। बता दें कि आज सरकार की ओर से 5370 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करने के अलावा कई विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे। बता दें कि आज सदन की कार्यवाही शुरु होने से पहले कांग्रेस की दो विधायत धरने पर बैठ गए।। सत्र से पहले धारचूला से कांग्रेसी विधायक हरीश धामी ने अपने क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मांग की और केदारनाथ विधायक मनोज रावत चारधाम यात्रा के संचालन को लेकर सदन के बाहर धरने पर बैठ गए। जिनको मनाने सीएम खुद सीढ़ियों के पाश पहुंचे। सीएम धामी ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी को मनाया और सदन में ले गए।

धामी ने की क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मांग

आपको बता दें कि धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने अपने क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मांग की। हरीश धामी ने कहा कि विधायक निधि से पैसे स्वीकृत करने के बाद भी जिला प्रशासन बजट आवंटित नहीं कर रहा। टावर ना होने के कारण छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाए करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, केदारनाथ विधायक का कहना है कि चारधाम यात्रा का संचालन शुरू न होने से लोगों की रोजी रोटी पर सवाल खड़ा हो रहा है, जिसकी मांग को लेकर वो धरने पर बैठे। इस बीच विधानसभा भवन पहुंचते ही सीएम ने दोनों विधायकों से मुलाकात की और उन्हें अपने कक्ष में आमंत्रित किया। इस दौरान विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को उनके सामने रखा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे धारचूला क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करें। इसके लिए केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया जाए। इसके साथ ही सीएम ने कहा, चारधाम यात्रा के संबंध में सरकार ने न्यायालय में अपना पक्ष रखा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!