खबर देव रिपोर्ट कालू वर्मा गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹25 हजार का इनामी अभियुक्त मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार, उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।STF के अनुसार, अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश, निवासी 36 कुआं के पास, ग्राम जय भगवानपुर, थाना छप्पार, जनपद मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 32 वर्ष, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार में दर्ज मु0अ0सं0 671/2023, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था।गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा NBW तथा धारा 84 BNSS के तहत कार्रवाई जारी की गई थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।STF टीम द्वारा अभियुक्त की लगातार पतारसी-सुरागरसी के साथ तकनीकी सर्विलांस किया जा रहा था। इसी दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर अभियुक्त की लोकेशन थाना छप्पार क्षेत्र, जनपद मुजफ्फरनगर में चिन्हित की गई।सूचना के आधार पर STF टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना छप्पार क्षेत्र से अभियुक्त दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तदिनेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश, निवासी 36 कुआं के पास, ग्राम जय भगवानपुर, थाना छप्पार, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 32 वर्ष।गिरफ्तारी करने वाली STF टीम1. निरीक्षक एन.के. भट्ट2. उपनिरीक्षक विद्या दत्त जोशी3. हेड कांस्टेबल सुधीर केसला4. हेड कांस्टेबल अनूप भाटी5. हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार6. हेड कांस्टेबल महेन्द्र नेगी7. कांस्टेबल कादर खानउत्तराखंड STF द्वारा वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!