खबर देव रिपोर्ट कालू वर्मा हर की पौड़ी पुलिस ने महाराष्ट्र से आए छात्र-छात्राओं के चेहरे पर लौटाई खुशी, 35 मिनट में बरामद किया खोया मोबाइल
हरिद्वार। हर की पौड़ी पुलिस की तत्परता और मानवीय कार्यशैली ने महाराष्ट्र से गंगा आरती में शामिल होने हरिद्वार पहुंचे छात्र-छात्राओं के चेहरे पर फिर से खुशी लौटा दी। गंगा आरती में शामिल होने के दौरान छात्र-छात्राओं का मोबाइल फोन कहीं खो गया था, जिससे वे काफी परेशान हो गए।मोबाइल खोने की सूचना मिलने पर हर की पौड़ी चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल मोबाइल की तलाश शुरू की। पुलिसकर्मियों ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन करते हुए आवश्यक जानकारी जुटाई और लगातार प्रयास जारी रखा।पुलिस की तत्परता और मेहनत का परिणाम रहा कि महज 35 मिनट के भीतर खोया हुआ मोबाइल बरामद कर लिया गया।मोबाइल वापस मिलने के बाद महाराष्ट्र से आए छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने हर की पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया और पुलिस टीम के कार्य की सराहना की।पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया कि हर की पौड़ी पुलिस न केवल सुरक्षा व्यवस्था संभालने में तत्पर है, बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की मदद के लिए भी हमेशा आगे रहती है।हर की पौड़ी पुलिस की इस तत्परता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं द्वारा भी सराहना की जा रही है।







