खबर देव रिपोर्ट कालू वर्मा मां गंगा का पूजन कर अंशुल अग्रवाल ने संभाला हर की पौड़ी चौकी का कार्यभार

हरिद्वार। हरिद्वार की विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी चौकी को नया चौकी प्रभारी मिल गया है। अंशुल अग्रवाल ने नए चौकी प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने मां गंगा का विधिवत पूजन कर आशीर्वाद लिया।हर की पौड़ी जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील धार्मिक क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालते हुए अंशुल अग्रवाल ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही।हर की पौड़ी पर प्रतिदिन देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में चौकी प्रभारी के सामने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, असामाजिक तत्वों पर निगरानी और क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अहम जिम्मेदारी रहेगी।मां गंगा का पूजन कर कार्यभार संभालने के बाद अंशुल अग्रवाल ने क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों के साथ आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की।नए चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल के कार्यभार संभालने पर पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और सफल कार्यकाल की कामना की। 🙏🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!