कॉलेज के छात्रों में हुई गैंगवार, कांच की बोतल से हुआ खूनी संघर्ष
देहरादून : राजधानी के UPES कॉलेज में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जहां छात्रों ने आपसी विवाद में आपस में लड़ाई शुरू कर दी। जिसके बाद छात्रों ने एक छात्र के सिर पर कांच की बोतल से वार कर दियाऔर उसका सिर फोड़ दिया। घायल छात्र के सिर में 13 टांके लगे हैं। जिसके बाद मामले पुलिस के पास पहुंचा। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक विवाद मामूली सी बात को लेकर हुआ था। जिसमें आरोपी रितांशु तोमर ने आर्दश से रौब जमाकर कोल्ड ड्रिंक की बोतल लाने को कहा। जिसपर आर्दश ने कोल्ड ड्रिंक लाने से इंकार कतर दिया। और रितांशु तोमर से खुद जाकर लेने को कहा। इस बात पर रितांशु तोमर को गुस्सा आ गया। और उसने आदर्श के सिर पर कांच की बोतल से हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले में उसका सिर फट गया। पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
















