8 महीने के बच्चे का हुआ था अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद

हरिद्वार : शनिवार को 8 महीने के बच्चे का अपहरण हुआ था। जिसे रविवार को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। सीएम धामी इस मामले की लगातार जानकारी ले रहे थे। पुलिस ने बच्चे को ढूंढने के लिए पड़ोसियों से पूछताछ की और साथ ही साथ सीसीटीवी भी चेक करे। जिससे पुलिस के शक के दायरे में एक महिला, एक बाईक सवार और एक साधु वस्त्रधारी था।

इसके बाद पुलिस और एसओजी की टीमों को बच्चा चोरों को ढूंढने के लिए लगाया गया। पुलिस ने संदिग्धों की हर जगह तलाश शुरू कर दी। जिले की सीमाओं पर भी संदिग्धों की तलाश में सुरक्षा बढ़ा दी गई। जिसके बाद 24 घंण्टे बाद आज बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *