उत्तराखंड ब्रेकिंग : सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर बड़ा आदेश जारी
उत्तराखंड में आज की सबसे बड़ी खबर है। बता दें कि प्रदेश में कोरोना के कहर के चलते सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत की क्षमता से कर्मचारी बुलाए जा रहे थे लेकिन उत्तराखंड में पहले अब कोरोना का कहर कम हो गया है और स्थिति ठीक हो गयी है, अब सरकार रियायत खत्म कर दी है, आज सरकार ने बड़ा फैसला लिया,अब सरकारी कार्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति रहेगी, प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में 26 जुलाई को आदेश पारित कर दिए हैं पूर्व में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप की वजह से कार्यालय में 50% उपस्थिति के आदेश दिए गए थे
आज नए आदेश के अनुसार उत्तराखंड राज्य में कोरोना का प्रभाव कम होने के चलते शासनादेश व उपस्थिति के संबंध में निर्धारित समय शासनादेशों को अतिक्रमण करते हुए प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों के समस्त समूह के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति अब शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराई जाएगी।

















