नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट में भव्य स्वागत, हरदा का दिखा दम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार देहरादून आ रहे गणेश गोदियाल और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और गणेश गोदियाल समेत हरीश रावत और देवेंद्र यादव का भव्य स्वागत किया। काफिला निकाला गया। बाइकों की रैली निकाली गई।

बता दें कि 2022 के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस ने अपनी टीम तैयार कर ली है। प्रदेश की कमान गणेश गोदियाल को सौंपी गई है तो वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को बनाया गया है। कांग्रेस हाई कमान ने बीते दिनों ही उत्तराखंड कांग्रेस के असंतोष को खत्म करते हुए उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष जहां गणेश गोदियाल को बना कर विधान सभा चुनाव जीतने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। हरीश रावत को भी बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस ने 2022 के विधान सभा चुनाव को देखते हुए दी हैं। हरीश रावत उत्तराखंड विधान सभा चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष बनाकर 2022 के चुनाव की रणनीति बनाने की जिम्मेदारी दी हैं। जबकि कांग्रेस में नया प्रयोग करते हुए इस बार चार कार्यकारी अध्यक्ष भी उत्तराखंड कांग्रेस संगठन को दिए हैं।

आज सभी का जौल ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव का कांग्रेस के सेकडो कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जौली ग्रांट एयरपोर्ट से कांग्रेस नेताओं का काफिला भानिया वाला से डोईवाला होते हुए देहरादून के लिए रवाना हो गया। कार्यक्रम में बोलते हुए विधान सभा 2022 के चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की मुझे जो जिम्मेदारी मिली हैं उस पर कार्यकर्ताओं की मदद से खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!