जम्मू कश्मीर में होंगे तीन चरण में मतदान, पढ़े हरियाणा में कब चुनाव और कब आएँगे नतीजे
निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जहां राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हुआ है। बता दें कि चुनाव आयोग ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा भी किया था। बतादें कि हरियाणा में एक चरण में चुनाव के लिए अधिसूचना 5 सितंबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर होगी। मतदान आगामी 1 अक्तूबर को होगा। यहां भी नतीजे जम्मू-कश्मीर के साथ 4 अक्तूबर को नतीजों का एलान होगा।
जम्मू शेड्यूल – पहले फेज के लिए गैजेट नोटिफिकेशन 20 अगस्त को जारी होगा, नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अगस्त होगी। 18 सितंबर को चुनाव मतदान होगा। वहीँ दुसरे फेज़ के लिए गैजेट नोटिफिकेशन 29 अगस्त को जारी होगा, नामांकन की आखिरी तारीख 5 सितंबर होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 9 सितंबर होगी। 25 सितंबर को चुनाव होंगे। तीसरे चरण के लिए गैजेट नोटिफिकेशन 5 सितंबर को जारी होगा, वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर होगी।
















