सुभाष घाट पर चौक नाले और टूटा चेंबर, गंदगी से श्रद्धालु परेशान—जिम्मेदार अधिकारी तत्काल लें संज्ञान खबर देव | रिपोर्ट: कालू वर्मा

हरिद्वार के हर की पौड़ी क्षेत्र स्थित सुभाष घाट पर इन दिनों सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर स्थिति सामने आ रही है। घाट क्षेत्र में कई दिनों से नालों की सफाई नहीं होने के कारण नाले कूड़े से अटे पड़े हैं और पानी ओवरफ्लो होकर घाटों की ओर बह रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, नालों में कूड़ा जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है। वहीं घाट क्षेत्र में ओपन नालों का गंदा पानी बहता नजर आ रहा है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं टूटे हुए चेंबर, जो लंबे समय से खुले पड़े हैं। नालों में कूड़ा और गंदगी जमा होने के कारण दुर्गंध एवं संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।जनहित में तत्काल कार्रवाई की जरूरतहर की पौड़ी क्षेत्र में देश-विदेश से श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन और स्नान के लिए पहुंचते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक क्षेत्र में इस तरह की स्थिति सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।जनहित में जिलाधिकारी हरिद्वार, मेयर किरण जैसल जी और नगर आयुक्त से मांग है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर सफाई टीम भेजी जाए, नालों की सफाई कराई जाए, ओवरफ्लो हो रहे पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए और टूटे चेंबरों की मरम्मत कराई जाए।सवाल यह है कि कई दिनों से जब नाले कूड़े से भरे पड़े हैं और पानी ओवरफ्लो होकर घाटों तक पहुंच रहा है, तो जिम्मेदार विभाग की नजर इस समस्या पर अब तक क्यों नहीं पड़ी?जनहित में उम्मीद है कि जिम्मेदार अधिकारी तत्काल संज्ञान लेकर समस्या का समाधान कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!