खबर देव रिपोर्ट | कालू वर्मा लम्पी वायरस से गौवंश को बचाने की पहल, वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम ने तैयार की दवा
3वर्ष पहले भी किया गया था दवा का उपयोग, इस बार पशुपालकों को निःशुल्क उपलब्ध कराने की पहलहरिद्वार। गौवंश को लम्पी वायरस (LSD) से बचाने के उद्देश्य से वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम, हरिद्वार की ओर से पहल की गई है। गौ सेवा धाम के संस्थापक पवन भगवा द्वारा लम्पी वायरस से बचाव के लिए दवा तैयार की गई है। गौशाला में तैयार की गई इस दवा को जरूरतमंद पशुपालकों को निःशुल्क उपलब्ध कराने की बात कही गई है।गौ सेवा धाम के संस्थापक पवन भगवा का कहना है कि करीब तीन वर्ष पूर्व भी लम्पी वायरस के दौरान इस दवा का उपयोग किया गया था, जिसे उनके अनुसार लाभदायक परिणाम मिले थे। इसी अनुभव को देखते हुए इस वर्ष भी गौवंश को लम्पी वायरस से बचाने के उद्देश्य से दवा तैयार की गई है।गौ सेवा धाम की ओर से पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने गौवंश के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। लम्पी वायरस के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करें और किसी भी दवा का उपयोग विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ही करें।पशुपालकों को निःशुल्क मिलेगी दवावीर भगत सिंह गौ सेवा धाम की ओर से बताया गया है कि लम्पी वायरस से बचाव के उद्देश्य से तैयार की गई दवा पशुपालकों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक पशुपालक भगत सिंह चौक स्थित वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम पहुंचकर दवा तथा उसके उपयोग संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।स्थान: भगत सिंह चौक, हरिद्वार








