खबर देव | रिपोर्ट: कालू वर्मा उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई, 244.06 ग्राम MDMA बरामद करीब ₹25 लाख कीमत की MDMA के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
टनकपुर। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊँ यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। STF ने कोतवाली टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कुल 244.06 ग्राम MDMA बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा एक TVS मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।STF की टीम ने तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर सटीक सूचना विकसित की थी। सूचना के आधार पर कोतवाली टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान, आशीष और अभिषेक, तीनों निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है।STF की एंटी नारकोटिक्स यूनिट अब आरोपियों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाना है।पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2026 में उत्तराखंड में अब तक की यह सबसे बड़ी MDMA बरामदगी है।यह कार्रवाई मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री दीपम सेठ के निर्देशों के क्रम में की गई।बरामदगी🔹 244.06 ग्राम MDMA🔹 01 TVS मोटरसाइकिलSTF एंटी नारकोटिक्स टीमनिरीक्षक पावन स्वरूप, SI विपिन जोशी, SI विनोद जोशी, SI जगदीप नेगी, HC किशोर कुमार, HC वीरेंद्र चौहान एवं आरक्षी इसरार अहमद।कोतवाली टनकपुर पुलिस टीमनिरीक्षक चेतन रावत, SI जितेंद्र बिष्ट एवं HC कमल कुमार।








