खबर देव रिपोर्ट कालू वर्मा साइबर अपराध के खिलाफ उत्तराखंड में बड़ा अभियान, ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट’ के तहत चार जिलों में रेड
हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में सुबह से पुलिस की कार्रवाई जारीदेहरादून। साइबर अपराध के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी अभियान “ऑपरेशन हॉटस्पॉट” चलाया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश पर गुरुवार सुबह से प्रदेश के चिन्हित साइबर हॉटस्पॉट्स पर पुलिस की टीमें सक्रिय हैं।अभियान के तहत हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल जनपदों में साइबर अपराध में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही चिन्हित साइबर हॉटस्पॉट्स पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई भी जारी है।पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध गतिविधियों और साइबर अपराध से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। अभियान का उद्देश्य साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना और साइबर अपराधियों के नेटवर्क के विरुद्ध कार्रवाई करना है।पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है। अभियान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा आगे साझा की जा सकती है।







