PUBG वाला इश्क : हिमाचल की दो बहनों को हुआ चमोली के लड़के से प्यार, टूट गया शादी करने का सपना

शिमला : उत्तराखंड और हिमाचल पडो़सी राज्य हैं। दोनों राज्यों से प्यार का एक अनोखा मामला सामने आया है जिसे देख पुलिस भी हैरान है। जी हां बता दें कि ये प्यार है पबजी वाला प्यार. दरअसल हिमाचल की दो सगी बहनों को चमोली के एक लड़के से प्यार हो गया और उससे शादी करने दोनों बहने चमोली पहुंच गईं लेकिन फिर उनका दिल टूट गया वो इसलिए क्योंकि शादी के लिए लड़के की उम्र कम थी और वो शादी नहीं कर पाए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश से दो बहनें थराली के लड़के के साथ PUBG गेम खेलते- खेलते प्यार हो गया और शादी करने के लिए हिमाचल के कांगड़ा से उत्तराखंड के थराली पहुंच गईं. इस अजब प्रेम कहानी के बीच तीनों शादी के लिए थराली कोर्ट भी गए. लेकिन उनका दिल तब टूटा जब उन्हें पता चला कि लड़का नाबालिग है. इसीलिए उनकी शादी नहीं हो पाई. वहीं हिमाचल पुलिस भी लड़कियों की तलाश में थराली पहुंच गई.

हिमाचल के कांगड़ा जिले की रहने वाली दो सगी बहनें PUBG खेलते-खेलते उत्तराखंड के एक लड़के को दिल दे बैठीं. दोनों लड़कियां शादी के लिए घर से पैसे और कुछ जेवरात लेकर उत्तराखंड भी पहुंच गईं. लेकिन, उत्तराखंड पहुंचते ही उनका दिल टूट गया. पुलिस पहले भी परिजनों से अपील कर चुकी है कि बच्चों को पबजी खेलने से रोकें क्योंकि पबजी के चलते कई बड़े अपराध को बच्चों ने अंजाम दिया है और कइयों ने सुसाइड किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!