उत्तराखंड में गजब : रि. कर्नल साहब का जूता ले गया चोर, ढूंढ रही पुलिस, इतनी थी कीमत

हल्‍द्वानी : अभी तक आपने सोना चांदी, पैसे सहित कई सामानों की चोरी होने की खबर सुनी होगी जिसमे में पुलिस ने कार्रवाई की और चोर को गिरफ्तार किया। लेकिन बता दें कि हल्द्वानी में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसमे पुलिस एक जूता चोर को ढूंढ रही है। जी हां क्योंकि घर के दरवाजे से रिटायर्ड कर्नल का जूता चोरी हो गया। रि. कर्नल ने कोतवाली पुलिस तहरीर सौंपी है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

मामला कोतवाली के भोटियापड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र का है जहां आस्था बिहार पनचक्की चौराहा निवासी पीसी जोशी ने जूता चोरी की शिकायत की है। सेवानिवृत्त कर्नल पीसी जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीते 6 अगस्त को घर के गेट के पास रखा उनका एक जोड़ी जूता चोरी हो गया। कर्नल ने जूते की कीमत 10199 रुपये बताई जो की ऑनलाइन मंगवाया था। रि. कर्नल ने पुलिस को जूते की फोटो भी भेजी तहरीर के साथ ही उन्होंने जूते की तस्वीर भी पुलिस को दी है। पुलिस की मदद के लिए सीसीटीवी फुटेज भी दी है। जिसमें कूड़ा बीनने वाले लड़के जूता चुराते नजर आ रहे हैं। वहीं पुलिस ने कई कूड़ां बीनने वालों सेबीत की।

भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि जूता चोरी होने के संबंध में रिटायर्ड कर्नल ने फोन पर सूचना दी थी। थाने बुलाने पर आने से इंकार कर दिया और पुलिस को ही घटनास्थल पर आने के लिए कहा। जिसके बाद चौकी प्रभारी मौके पर गए। जहां पुलिस के कहने पर वादी ने मामले की लिखित शिकायत दी है। जिसमें पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!