ट्रैक्टर पर गन्ना लादे विधानसभा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कांग्रेसी, सरकार के खिलाफ बोला हल्ला
देहरादून : कभी साइकिल तो कभी ट्रैक्टर, कांग्रेस ने विरोध का नया तरीका निकाला और सरकार पर जमकरा हल्ला बोल किया। बता दें कि सत्र के पांचवे दिन कांग्रेस ट्रेक्टर पर गन्ना लादे उत्तराखंड विधानसभा पहुंचे और गेट कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को विपक्ष ने हल्ला बोला। गन्ना के समर्थन मूल्य को बढ़ाने, बकाया भुगतान और किसान बिल के विरोध में कांग्रेस विधायकों और नेताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने किसान विरोधी विरोधी नीतियों के विरोध में रेस कोर्स विधायक आवास से ट्रैक्टर में गन्ना लेकर विधानसभा गेट के सामने विरोध-प्रदर्शन किया।
सरकार के खिलाफ मुख्य विपक्षी दल सत्र के दौरान काफी आक्रामक नजर आ रहा है। गन्ना समर्थन मूल्य समेत कई मांगों को लेकर आज उन्होंने ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने बताया कि केंद्र सरकार ने किसानों के खिलाफ जो काला कानून बनाया, कांग्रेस उसका विरोध कर रही है और जब तक इसे वापस नहीं लिया जाएगा पार्टी विरोध करती रहेगी। वहीं, गन्ना समर्थन मूल्य को लेकर विधायक ने कहा कि सरकार ने अभी तक एक रुपया भी नहीं बढ़ाया है।
















