उत्तराखंड में दागदार हुई खाकी : दारोगा ने बच्ची को छेड़ा, लोगों ने खुलेआम की पिटाई, SSP ने किया सस्पेंड
हल्द्वानी- उत्तराखंड में एक बार फिर खाकी दागदार हुई। बता दें कि हल्द्वानी थाने में तैनात दारोगा को बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में खुलेआम पीटा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं इसके बाद एसएसपी ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सिपाही हल्द्वानी थाने में तैनात है। आरोप है कि पुलिसकर्मी बच्ची के साथ पिछले कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था। बच्ची ने इसके बारे में अपने परिजनों को बताया था। बच्ची की शिकायत के बाद आज परिजनों ने पुलिसकर्मी को रंगेहाथ पकड़ा। बिठौरिया में लोगों ने पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर डाली। जिसका वीडियोवायरल हो गया। वहीं पिटाई से घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस मामले पर एसएसपी नैनीताल ने कहा कि ये मामले बेहद शर्मनाक। एसएसपी ने आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने लोगों से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करने की अपील कीय़ एसएसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि मामला नाबालिग से जुड़ा होने के चलते इस वीडियो को वायरल करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। वहीं बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिसकर्मी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
















