दवाई लेने यूपी से उत्तराखंड आए दंपति को कार ने रौंदा, दोनों की मौत, चालक फरार

रुद्रपुर : बीते दिन एक दंपति को दवाई के लिए यूपी से उत्तराखंड आना जान पर भारी पड़ गया। बता दें कि बरेली की दंपति की उत्तराखंड के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलभट्टा थाना अंतर्गत बरी में कार की बाइक से बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गयी।  कार दोनों को दूर तक घसीटते हुए ले गयी। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। 

गुरमीत सिंह आयु 58 वर्ष पुत्र गुरवचन सिंह निवासी आमखेड़ा थाना बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश अपनी पत्नी बलविंदर कौर आयु 55 वर्ष के साथ शनिवार दोपहर रुद्रपुर से दवाई लेकर घर वापस जा रहे थे। जब वह पुलभट्टा थाने के बरी गांव में सरस्वती शिशु सदन के पास पहुचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार नम्बर यूके 06 क्यू 3788 ने बाइक को टक्कर मार दी। कार दूर तक दोनों को घसीटती चली गयी। दुर्घटना के बाद चालक कार को छोड़ कर फरार गया। कार पर सरपंच लिखा है कार आस पास के किसी गाँव के प्रधान की बताई जा रही है। दुर्घटना में गुरमीत सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं सूचना पर बरा चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र भट्ट मौके पर पहुच गए। उन्होंने घायल बलविंदर कौर को आपातकाल सेवा 108 से अस्पताल भिजवा दिया। लेकिन उसने भी रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कार चालक का पता लगाने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!