बड़ी खबर : उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक ने थामा भाजपा का हाथ, CM की मौजूदगी में की सदस्यता ग्रहण
देहरादून : उत्तराखंड भाजपा के लिए बड़ी खबर है और वहीं कांग्रेस के लिए दिल्ली से झटके भरी खबर है। बता दें कि कांग्रेस से विधायक राजकुमार ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि विधायक राजकुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। आज सुबह ही सीएम धामी दिल्ली के लिए रवाना हुए थे तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि पुरोला विधायक राजकुमार सीएम की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण करेंगे औऱ हुआ भी वही। बता दें कि कांग्रेस के विधायक ने घर वापसी कर ली है और वो अब भाजपा के हो चले हैं। सदस्यता ग्रहण करने के दौरान सीएम धामी समेत प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और अनिल बलूनी मौजूद रहे।
इस दौरान पुरोला विधायक राजकुमार ने अनिल बलूनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा अनिल बलूनी को जिस विकास कार्य के लिए उन्होंने जब जब अनुरोध किया उन्होंने हमेशा उनके अनुरोध को गंभीरता से लिया और वो कार्य हुआ। आपको बता दें कि बीते दिन ही धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह ने भाजपा का दामन थामा तो वहीं आज पुरोला से कांग्रेस विधायक ने भाजपा का हाथ थाम लिया है जो की कांग्रेस के लिए झटके भरी खबर है।
आपको बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों और कार्यकर्ताओं का दल बदलना लगातार जारी है। लेकिन कांग्रेस के लिए आज बड़ी झटके भरी खबर है कि उनका एक विधायक भाजपा में चला गया। कांग्रेस के विधायक लगातार कम हो रहे हैं तो वहीं भाजपा में भी बगावत के सुर छिड़े हुए हैं। आज रायपुर से विधायक उमेश काऊ के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने महा पंचायत आयोजित की है जिसके बाद कोई बड़ी खबर सामने आ सकती है। हर कोई यहीं सवाल कर रहा है कि क्या उमेश काऊ कांग्रेस में शमिल होंगे? हरक सिंह भी उनका समर्थन कर चुके हैं और सतपाल महाराज भी…तीनों पूर्व कांग्रेसी हैं ऐसे में दोनों कैबिनेट मंत्रियों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि निष्कर्ष क्या निकलता है ये तो भाजपा संगठन ही तय करेगा।
















