हरिद्वार में कई उप निरीक्षकों के तबादले, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को सौंपी जिम्मेदारी
हरिद्वार में एसएसपी ने एक बार फिर से कई उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया। बता दें कि एसएसपी ने जिले में कई दारोगाओं का तबादला किया है।इसी के साथ 5 प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि विक्रम धामी को कनखल से सिडकुल भेजा गया है तो वहीं दारोगा सोहन सिंह को थाना सिडकुल से थाना कनखल भेजा। दिलबर सिंह कंडारी को थाना कनखल से थाना प्रभारी रेल, कोतवाली ज्वालापुर बनाया गया है। इसी के साथ हेमकांत सेमवाल को पुलिस लाइन से थाना कनखल भेजा गया है। संतोष कुमार सेमवाल को पुलिस लाइन से मायापुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
संजीत कंडारी को मायापुर चौकी से हटाकर पुलिस कार्यालय भेजा गया है। इसी के साथ दिनेश रावत को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जेल, थाना सिडकुल बनाया गया है।


















